रायपुर , जुलाई 21 -- छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं लता उसेंडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित