रायपुर , मार्च 11 -- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश मीडिया टीम के विस्तार की घोषणा की। इस संबंध में जारी पत्र में प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट के पदों पर नियुक्तियों की जानकारी दी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश सहसंयोजक के रूप में प्रवीन साहू (सीए), गोविंद गुप्ता और राहुल राय को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा,अनुराग अग्रवाल,राजीव चक्रवर्ती,सुनील चौधरी,जसवीर बग्गा, रविन्द्र सिंह,वैभव बैस,तौफिक रजा और उमेश घनश्याम को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मीडिया पैनलिस्ट के रूप में रामू नेताम,गोपाल बिष्ट, दयावंत धर बांधे,डॉ. अनामिका सिंह,रितेश मोहरे,निशिकांत पांडेय, वात्सल्य मूर्ति, डॉ. गंधर्व पांडेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा,संतोष दास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी इस आदेश पत्र में प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय के हस्ताक्षर हैं। पार्टी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन और सरकार की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित