रायपुर , अप्रैल 19 -- भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर आगामी 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अबूझमाड़ क्षेत्र से सटे इंद्रावती नदी के किनारे बसे ग्राम छिंदनार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रवास के दौरान उनके बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने और स्थानीय युवाओं से संवाद करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। तेंदुलकर फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों को खेल प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से पूर्व में पहल की गई थी। वर्तमान में क्षेत्र में हालात सामान्य होने के बाद यह दौरा विशेष महत्व रखता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित