रायपुर , जुलाई 19 -- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संचालित 'छात्रों की गूंज' अभियान को राज्य के चार और संभागों तक विस्तार देने की घोषणा की है। वहीं, इस अभियान को लेकर राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर छात्र मुद्दों के राजनीतिकरण का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में आज कहा कि कांग्रेस देशभर में छात्रों से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने बताया कि नीट पेपर लीक समेत छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद स्थापित करने के लिए अब रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस अभियान की शुरुआत 12 जुलाई को बिलासपुर संभाग से की गई थी। अब शेष चार संभागों में भी छात्रों से सीधे संवाद के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इधर, रायपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने राज्य के कैबिनेट मंत्रियों को "जनता की गलती से मंत्री बनने" और "दुकानदारी चलाने" का आरोप लगाया था, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित