रायपुर , अप्रैल 18 -- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को कबड्डी विश्व कप-2025 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली राज्य की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजू देवी को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री साव ने कहा कि बंगलादेश में आयोजित कबड्डी विश्व कप-2025 में संजू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में उन्हें 'मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी' (एमवीपी) का खिताब भी मिला, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित