बेमेतरा , नवंबर 03 -- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले दिन संचालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर और जिला खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
हड़ताल से जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण प्रभावित होने की आशंका है। जिला प्रशासन ने कहा है कि पात्र हितग्राहियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित