बारसूर दंतेवाड़ा , जनवरी 25 -- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 195 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, बारसूर में 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के जवानों के साथ-साथ स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद सरस्वती वंदना एवं गणेश स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और उत्साह से ओत-प्रोत था।

कार्यक्रम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारसूर के विद्यार्थियों ने भारत की विविध संस्कृति को प्रस्तुत किया। इसमें छत्तीसगढ़ का अरपा पैरी नृत्य, संथाली जोहार, भरतनाट्यम, राजस्थान का कालबेलिया नृत्य और पंजाबी लोक संस्कृति शामिल थी। सीआरपीएफ जवानों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित