नयी दिल्ली , सितंबर 08 -- सरकार ने छत्तीसगढ उच्च न्यायालय और गुवाहाटी उच्च न्यायालय के लिए मंगलवार को कुल पांच न्यायाधीशों अथवा अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति किये जाने की घोषणा की जिनमें दो महिला हैं।
इनमें से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश बनाया गया है तथा गुवाहाटी न्यायालय के लिए एक अधिवक्ता और एक न्यायिक अधिकारी को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''राष्ट्रपति ने संविधान प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद'' ये नियुक्तियां की हैं।
विज्ञप्ति के अुनसार संतोष शर्मा, श्रीमती सुषमा सावंत और सुधीर कुमार (सभी न्यायिक अधिकारी) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं। इसी तरह अधिवक्ता नचुम्बेमो मोझुई और न्यायिक अधिकारी हेलेन डाउंग्लिआनी को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित