मधेपुरा , नवम्बर 10 -- ोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने मंगलवार को जिले के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करें। घाटों पर स्वच्छता, सुगम आवागमन एवं सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के साथ किसी भी प्रकार की असुविधा की संभावना को पहले ही दूर किया जाए।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, मधेपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, मधेपुरा सहित जिले के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।दोनों वरीय अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए छठ महापर्व की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सभी छठ व्रती एवं श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें तथा लोक आस्था के इस महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित