भरतपुर , मई 09 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के सेलू चौराहे पर शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान उलियाना निवासी मनकुश मीणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने आपसी रंजिश के कारण कुछ लोगों द्वारा युवक का अपहरण करके उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित