यमुनानगर , सितंबर 25 -- इंडियन नेशनल लोकदल के संस्थापक और पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी।

चौधरी देवीलाल कॉलेज के हर्बल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में इनेलो कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और केक काटकर जयंती मनायी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में इनेलो के जिला अध्यक्ष रोशन लाल, गुरजीत कौर संधू, सुरेश शर्मा, चंद्रपाल महाराज, मानिक सिंगल, प्रदीप भगवानगढ़, चंद्रपाल सैनी, भूपेंद्र सिंह भोला, वेद भगवानगढ़, बबलू भगवानगढ़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित