अलवर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने मंगलवार रात एक घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित पांच लाख रुपये की नगदी पार कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित गुरुचरण सिंह मंगलवार को सांय करीब पाचं बजे ट्रेन से जयपुर गया था। जब वह बुधवार की सुबह राजगढ़ आया तो देखा तो उनके दरवाजे सहित कमरों के तीन ताले टूटे पड़े थे। चोर अलमारी में रखी 10 सोने की अंगूठी, तीन झुमकी, चांदी की पायजेब, एक सोने की चैन, दो छल्ले सोने सहित करीब पांच लाख रुपये की नगदी अज्ञात चोर पार कर ले गए।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित