भीलवाड़ा , अगस्त 31 -- राजस्थान में भीलवाडा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र में माताजी का खेड़ा गांव स्थित चामुंडा माताजी मंदिर में रविवार रात चोरों ने धावा बोलते हुए दानपात्र से नकदी लेकर फरार हो गये।
सुबह मंदिर में चोरी की जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा हो गये। धार्मिक स्थल में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।
ग्रामीणों ने कहा कि दानपात्र में श्रद्धालुओं द्वारा नियमित रूप से राशि जमा की जाती है। चोरों ने इसी दानपात्र को निशाना बनाया और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित