सतना , अक्टूबर 16 -- मध्यप्रदेश के सतना के विराटनगर में गुरुवार रात चोरों की तलाश में गए सिविल लाइन थाने के तीन पुलिसकर्मी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में आरक्षक आनंद सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पूजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे विराटनगर के एक मकान में चोरों के घुसने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी मकान की दूसरी मंजिल के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। बताया गया है कि उनके पास मौजूद लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया।

घायल पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक विवेक द्विवेदी और एक अन्य आरक्षक शामिल हैं। आरक्षक आनंद सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। सीएसपी मनीष त्रिपाठी और थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित