भागलपुर, अक्टूबर 25 -- िहार में भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र पुलिस ने चोरी के कई आभूषण और करीब एक लाख नौ हजार रुपए के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एक) दिलीप कुमार ने रविवार को यहां बताया कि इस क्षेत्र के कमालपुर गांव की तबस्सुम आरा के घर में हुई चोरी के उद्भभेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा की निगरानी और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने मानवीय सूचना, तकनीकी अनुसंधान एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो ठिकानों पर छापेमारी की।उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम ने चोरी के एक लाख आठ हजार पांच सौ रुपए, सोने की एक चेन, दो झुमका, दो चकती और एक मोबाइल फोन बरामद करने के बाद मौके पर से दो चोरों को दबोच लिया है। पकड़े गए दोनों की पहचान मो. सरफराज एवं मो. इब्राहिम के रुप में हुई है और वह क्रमशः बांका जिले के धोरैया क्षेत्र तथा सन्हौला बाजार का रहने वाला है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एक) ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर बहुत कम समय में इस मामले का उद्भभेदन किया गया है। सुसंगत धाराओं में दोनों चोरो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित