उधमसिंह नगर , अप्रैल 11 -- त्तराखंड के उधमसिंह नगर में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार विगत 8 अप्रैल को गदरपुर निवासी अविश अरोरा की मोटर साइकिल यूके 06बीबी3002 चोरी होने का मामला सामने आया था। वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई।

आज एनएच-74 काशीपुर रोड स्थित सरदारनगर फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान दो मोटर साइकिल सवार संदिग्ध युवकों को रोका गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान विजय विश्वास (24) निवासी चन्दनगढ़, थाना दिनेशपुर और आनंद विश्वास (25) निवासी मोतीपुर, थाना दिनेशपुर के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित