भीलवाड़ा , अगस्त 22 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र में बबराणा गांव में 14 अगस्त की रात हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने शनिवार को बताया कि 14 अगस्त की रात जब पीड़ित परिवार बरामदेमें सो रहा था, तब चोरों ने घर में घुसकर ताले तोड़े और अलमारी एवं बक्सों में रखा कीमती सामान चुराकर ले गये।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की और कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपी नारू को धर दबोचा। नारू मांडल थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि इस वारदात में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित