हरिद्वार , जनवरी 31 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी चोरी की योजना को समय रहते विफल करते हुए चार आरोपियों को चोरी के औजारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी टोली बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के थाना गंगनहर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने इब्राहिमपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक खंडहर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चार युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से छोटी टार्च, पेचकस, लोहे काटने वाला आरी का ब्लेड एवं लोहे का प्लास बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित