संतकबीरनगर , जून 29 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना मेंहदावल पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की एक मोटरसाईकिल एवं 300 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यहाँ बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा आज एक अभियुक्त राकेश पुत्र प्रहलाद निवासी कौवाठोर टोला भरवलिया थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को मोहिया पुल के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल एवं 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 24 जून की रात्रि में राजकुमार पुत्र रामअचल निवासी कौवाठोर थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर की मोटरसाइकिल को उनके घर के बाहर से चोरी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित