वेलिंग्टन , अक्टूबर 10 -- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्क अपनी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाने के कारण भारत के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, "यह जहिर तौर पर निराशाजनक है कि विल को भारत के खिलाफ घर में होने वाले इतने बड़े दौरे से बाहर रहना पड़ेगा। उन्हें एकदिवसीय और टेस्ट, दोनों सीरीज में खेलना था, लेकिन बाद में हुई बातचीत के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उनके लिए दोनों चोटों से उबरने और गेंदबाजी का भार सुरक्षित तरीके से बढ़ाने के लिए थोड़ा और समय लेना बेहतर होगा। अगले कुछ महीनों में हमारे तेज गेंदबाजी संसाधन बेहद अहम होंगे, इसलिए हम विल की वापसी को लेकर सतर्क रवैया अपना रहे हैं। हम चाहते हैं कि मैदान पर दोबारा उतरने से पहले वह पूरी तरह फ़िट हों। आदर्श स्थिति में वह दिसंबर के अंत में प्लंकेट शील्ड में कैंटरबरी के लिए वापसी कर पाएंगे और अगर सब कुछ सही रहा तो नौ दिसंबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयार होंगे।"25 वर्षीय ओ'रूर्क का हालिया करियर चोटों से प्रभावित रहा है। वह सात महीने तक पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर रहने के बाद अप्रैल में बंगलादेश के सीमित ओवर दौरे के दौरान मैदान पर लौटे थे। उन्होंने जून में इंग्लैंड दौरे पर तीनों टेस्ट खेले, लेकिन नॉटिंघम में तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। इसके बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है और अगस्त में ट्रेनिंग के दौरान लगी पिंडली की चोट के कारण उनकी वापसी और भी टल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित