पटना , अगस्त 19 -- िहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय, पटना स्थित मुख्य महाप्रबन्धक अनुराग जोशी के कार्यालय कक्ष में उनसे मिला । इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबन्धक के साथ राज्य में उद्योग एवं व्यवसाय के विकास तथा इसमें बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया ।
बैठक के दौरान उद्योग एवं व्यवसाय को सुगम एवं पर्याप्त बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने, उद्यमियों को ऋण सुविधा में सहूलियत, एमएसएमई क्षेत्र की वित्तीय आवश्यकताओं तथा बैंक और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई । प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग एवं व्यवसाय जगत की अपेक्षाओं एवं समस्याओं से मुख्य महाप्रबन्धक को अवगत कराया तथा उनके समाधान के लिए सकारात्मक सहयोग का आग्रह किया ।
मुख्य महाप्रबन्धक ने चैम्बर द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उद्योग एवं व्यवसाय के विकास के लिए बैंक की ओर से आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया ।
प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर के उपाध्यक्ष एन. के. ठाकुर, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, पूर्व उपाध्यक्ष आशीष शंकर एवं प्रदीप चौरसिया शामिल थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित