पटना , मार्च 24 -- िहार के जमुई जिले में चैती छठ पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मंगलवार को पूजा-अर्चना कर घर लौट रहीं दो चचेरी बहनों की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।
यह घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय राज मार्ग-333 स्थित रतनपुर यूको बैंक चौक के पास की है।
मृतकों की पहचान रतनपुर निवासी सीमा कुमारी (18) और जुगनू कुमारी (20) के रूप में हुई है, जो आपस में चचेरी बहनें थीं। जानकारी के अनुसार, दोनों चैती छठ पर्व की पूजा के बाद घर लौट रही थीं, तभी झाझा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित