चेन्नई , अप्रैल 26 -- ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 74) की कप्तानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार काे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सात विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया।

आज यहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 37 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिये। संजू सैमसन (11), उर्विल पटेल (चार), सरफराज खान (शून्य) और डेवाल्स ब्रेविस (दो) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शिवम दुबे ने कप्तान गायकवाड़ के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित