लखनऊ , मई 15 -- कार्तिक शर्मा (71) और शिवम दुबे (नाबाद 32) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर ने शुकवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच विकेट पर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को आकाश सिंह ने शुरुआती झटके दिये। चौथे ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (13) आकाश के पहले शिकार बने। इसके बाद संजू सैमसन (20) और उर्विल पटेल (छह) रन को भी आकाश ने आउट किया। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 51 रन था। ऐसे संकट के समय कार्तिक शर्मा ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिए 70 रन जोड़े। 15वें ओवर में मोहम्मद शमी ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ब्रेविस ने 16 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाये। अगले ही ओवर में शाहबाज अहमद ने कार्तिक शर्मा का शिकार लिया। कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के लगाते हुए 71 रनों की पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित