चेन्नई , जनवरी 12 -- तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के सरकारी किलपॉक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को एक कुख्यात बदमाश की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान राजमंगलम के आदी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आया था। इसी समय कुछ हेलमेट पहने हमलावर अस्पताल में आये और धारदार हथियारों से आदी पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।बाद में हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित