चेन्नई , जुलाई 13 -- तमिलनाडु के चेन्नयी हवाई अड्डे पर लंदन वापसी वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट को सोमवार को उस समय रद्द कर दिया गया, जब हवा में उसके अगले हिस्से से एक पक्षी टकरा गया।
यह घटना तब हुई जब लंदन से आया विमान चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तैयारी कर रहा था।जब वह ज़मीन से लगभग 500 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था तभी पक्षी उससे टकरा गया। पायलटों ने विमान को सुरक्षित रूप से 03:30 बजे उतार लिया और सभी 224 यात्रियों और 12 चालक दल सदस्यों की जान बाल-बाल बच गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित