चेन्नई , अप्रैल 03 -- चेन्नई एगमोर रेलवे स्टेशन पर मरम्मत और पुनर्विकास कार्य निर्धारित समय से दो दिन पहले पूरा होने के बाद शुक्रवार से सामान्य उपनगरीय रेल सेवाएं पटरी पर लौट आईं। इससे उन लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, जो यात्रा के लिए पूरी तरह से इन सेवाओं पर निर्भर थे।

प्रस्तावित मरम्मत कार्यों के कारण 27 फरवरी से एगमोर स्टेशन से कई उपनगरीय रेल सेवाएं रोक दी गई थीं, जिससे यात्रियों को कठिनाई हो रही थी। इसके बाद, दक्षिण रेलवे के अनुरोध पर तमिलनाडु सरकार ने यात्रियों के लाभ के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित की थीं।

दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि चेन्नई मंडल ने चेन्नई एगमोर स्टेशन पर तीन अप्रैल 2026 (शुक्रवार) की मध्यरात्रि से उपनगरीय रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। यह सेवाओं की बहाली की निर्धारित तिथि पांच अप्रैल से दो दिन पहले पूरा कर लिया गया है।

यह शीघ्र बहाली प्लेटफॉर्म संख्या 10 और 11 पर पुनर्विकास कार्यों के तेजी से पूरा होने के कारण संभव हो पाई है।

दोनों प्लेटफॉर्मों पर पुनर्विकास कार्य करने के लिए 20 फरवरी से पांच अप्रैल तक रेल संचालन और विद्युत आपूर्ति रोकने की अनुमति दी गई थी और सभी कार्य समय से पहले सफलतापूर्वक पूरे कर लिये गये हैं।

परिणामस्वरूप, इस रोक को समय से हटा दिया गया है, जिससे सामान्य उपनगरीय रेल संचालन को जल्दी शुरू करने में सुविधा हुई है। इसी तरह से 27 फरवरी से लागू की गई अस्थायी उपनगरीय समय सारणी, जिसमें कई रेल सेवाओं को रोकने और विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई थी, वापस ले ली गई है।

कार्यदिवसों और रविवार दोनों के लिए 20 फरवरी से पहले लागू नियमित उपनगरीय समय सारणी को फिर से बहाल कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित