भरतपुर , अगस्त 24 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में चूहे मारने वाली दवा के संपर्क में आने से गम्भीर रूप से बीमार हुए एक कोबरा सर्प को वन्यजीव अस्पताल पहुंचाये जाने का मामला सामने आया है।
डेकवा गांव से बचाये गये कोबरा का रणथम्भौर बाघ अभयारण्य के अस्पताल में उपचार जारी है। कोबरा की हालत में सुधार होने और खतरे से बाहर होने पर स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित