जयपुर , जुलाई 07 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को चूरू में कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव डॉ विकेन्द्र कुमार एवं सुपरवाईजर कम कैशियर कमल कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी चूरू को परिवादी ने शिकायत की कि उसकी फर्म को दिये गये नोटिस को फाइल करने की एवज में श्री विकेन्द्र कुमार एवं श्री कमल कुमार द्वारा उससे उनकी कृषि उपज मण्डी समिति चूरू स्थित फर्म का वर्ष 2019-20 एवं 2021 की रोकड बही एवं हिसाब के बिल प्रस्तुत करने के लिए दिये गये नोटिस को फाइल करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित