कोलंबो , अगस्त 28 -- श्रीलंका टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन का मानना है कि चुनौतीपूर्ण पिचें ही मेहनती क्रिकेटर बनाती है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी पिचे तैयार करनी है जहां हम अपने सीमर्स की मदद से भी मैच जीत सके।

पिछले 15 सालों में श्रीलंका ने घरेलू मैदानों पर अक्सर स्पिनरों के लिए मददगार पिचें (डस्टबाउल) तैयार की हैं, लेकिन मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ऐसी पिचें चाहते हैं जो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जैसी हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित