मुंबई/नासिक , जून 23 -- महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हराने वाले निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते ने शिवसेना शिंदे को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

श्री गीते के भाई श्री गणेश भाजपा से जुड़े हैं, इसलिए हर तरफ यही माना जा रहा था कि जीत के बाद श्री गीते भाजपा को समर्थन देंगे। हालांकि कुछ तकनीकी कारणों से वे औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल नहीं हो पाये, लेकिन श्री गीते ने कहा कि वे शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का समर्थन करने वाले एक सहयोगी विधायक के रूप में काम करेंगे।

उन्होंने इसकी घोषणा संवाददाता सम्मेलन में की जिसमें महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत और सांसद श्रीकांत शिंदे मौजूद थे। श्री गीते ने कहा कि वे काफी समय से श्री एकनाथ शिंदे के काम और उनके नेतृत्व के अंदाज से प्रभावित रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित