भरतपुर , नवम्बर 04 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना के कोड़ापुरा गांव में पांच नवंबर को होने वाले सरपंच चुनाव के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को दो पक्षों में विवाद के बाद हुए पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार लोगों को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी हालात पर नजर बनाये हुए है। कोड़ापुरा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों को गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरपंच चुनाव के मतदान से पहले हुए इस विवाद ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित