, Dec. 9 -- वाईसआर कांग्रेस के मिथुन रेड्डी ने कहा कि चुनाव प्रकिया इस प्रकार हो कि हारने और जीतने वाले दोनों को चुनाव आयोग पर भरोसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान में गड़बड़ियों को लेकर उनके दल की तरफ से चुनाव आयोग में शिकायत की गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि उनके राज्य आंध्र प्रदेश के अलावा ओडिशा में भी शाम छह बजे के बाद मतदान में बड़ी बढोत्तरी हो गयी। अचानक मतदान में किस प्रकार बढोत्तरी हुई इसका कोई समुचित जवाब आयोग की तरफ से नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में माॅक पाेल के दौरान जिस ईवीएम मशीन का प्रयोग किया गया उस मशीन का प्रयोग चुनाव के दिन नहीं किया गया जो गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि हमें पेपर बैलेट से चुनाव कराना चाहिए। दुनिया के कई देश पहले ईवीएम का उपयोग करते थे वह अब पेपर बैलेट पर चुनाव कराया जा रहा है। हमारी पार्टी को ईवीएम में संदेह है इसलिए हमें पेपर बैलेट पर आना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित