नयी दिल्ली , जून 09 -- चुनाव आयोग मध्य प्रदेश से राज्य सभा चुनाव के लिए कांग्रेस कीएकमात्र प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराज का नामांन-पत्र अवैध करार दिये जाने के मामले में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से बुधवार को मुलाकात कर सकता है।
आयोग के सूत्रों ने यहां बताया कि पार्टी ने इस मुद्दे पर मंगलवार शाम आयोग से सम्पर्क किया है, आयोग कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से कल दोपहर 12 बजे मुलाकात कर सकता है।
गौरतलब है कि भोपाल में राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी ने सुश्री नटराजन का नामांकन-पत्र आज जांच के दौरान खारिज कर दिया।
राज्य से राज्य सभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस की ओर से सुश्री नटराजन ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। कुल 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधान सभा में इस समय सत्तारूढ भाजपा के 164 और कांग्रेस के 64 सदस्य हैं।
कांग्रेस ने कहा है कि सुश्री नटराजन के नामांकन-पत्र में कोई त्रुटि नहीं थी और न ही उन्होंने अपने बारे में कोई आवश्यक सूचना छुपायी थी। पार्टी ने आरोप लगाया है भाजपा ने साजिश कर के उनके नामांकन पत्र को रद्द करवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित