नयी दिल्ली , जुलाई 02 -- चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर सामने आये दावों और प्रतिदावों के बीच दोनों पक्षों से जवाब तलब किया है।
चुनाव आयोग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को अलग-अलग पत्र भेजा गया है। इन पत्रों में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव तथा अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं से जुड़े दोनों गुटों के दावों और प्रतिदावों पर उनका पक्ष मांगा गया है।
चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को सोमवार छह6 जुलाई को शाम 17:30 बजे तक अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित