नयी दिल्ली , मार्च 23 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यसभा सांसद संदोष कुमार पी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है और आयोग के दस्तावेज पर भारतीय जनता पार्टी की मुहर पाये जाने के मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैो। श्री संदोष कुमार ने सोमवार को आयोग को लिखे पर सोमवार को भारतउन्होंने दावा किया कि आयोग के एक आधिकारिक दस्तावेज पर भारतीय जनता पार्टी की मुहर पाई गयी, जिसे "लिपिकीय त्रुटि" बताकर टाल दिया गया। पत्र में केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर पुराने दिशा-निर्देश प्रसारित करने का भी आरोप लगाया गया है, जबकि आयोग पहले ही अद्यतन दिशानिर्देश जारी कर चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित