नयी दिल्ली , नवंबर 07 -- कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नये खुलासे किये जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।

पार्टी ने कहा कि वह 'वोट चोरी' के खिलाफ अभियान चला रही है और इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की ओर से परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए अपनाये जा रहे कथित हथकंडों को भी सामने ला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित