मुंबई , अक्टूबर 02 -- महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग और महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के मुद्दों को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों का पूरी तरह समर्थन करती है।

श्री सपकाल ने गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद के साथ मुंबई के ऐतिहासिक मणि भवन का दौरा करने के बाद आरोप लगाया कि चुनाव प्रणाली से समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोग पद नहीं छोड़ते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

श्री सपकाल ने कहा कि चुनाव आयोग को 'फॉर्म 6' में किए गए बदलावों और चुनाव से जुड़े कुछ काम एक निजी कंपनी को सौंपने के फैसले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। श्री सपकाल ने एमपीएससी के मामले में छात्रों के चल रहे आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन दिया और आयोग के कामकाज के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित