, April 6 -- मास्को, 06 अप्रैल (स्पूतनिक/वार्ता) चीन ने रूसी नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त व्यवस्था को एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। इज़वेस्टिया अखबार ने रूसी विदेश मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह खबर दी है। मंत्रालय ने अखबार को बताया, "हमारे साझेदारों ने हमें पहले ही सूचित कर दिया है कि वे रूसी नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त व्यवस्था को एक और साल के लिए बढ़ाने को तैयार हैं। हम आपसी यात्रा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तौर-तरीके तय करने हेतु उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"गौरतलब है कि इस स्थिति में, वीज़ा-मुक्त व्यवस्था सितंबर 2027 के मध्य तक प्रभावी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित