, March 17 -- बीजिंग, 17 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) चीन ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच मानवीय संकट को कम करने के लिए ईरान, जॉर्डन, लेबनान और इराक को आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में इसकी आधिकारिक घोषणा की।

प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि वर्तमान में चल रहे युद्ध और संघर्षों ने ईरान तथा इस क्षेत्र के अन्य देशों के नागरिकों के लिए असहनीय मानवीय आपदा पैदा कर दी है। उन्होंने कहा, "चीन संबंधित देशों के लोगों के प्रति गहरी सहानुभूति रखता है और इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है।" चीन का यह कदम उन क्षेत्रों में राहत पहुँचाने के लिए है जहाँ युद्ध के कारण बुनियादी सुविधाओं और जीवन रक्षक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित