नयी दिल्ली , सितंबर 27 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी 176 रुपये सस्ती हुई। चावल, गेहूं और खाद्य तेलों के दाम चढ़ गए जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

बीते सप्ताह मीठे के बाजार में चीनी का औसत भाव 176 रुपये गिरकर सप्ताहांत पर 5,167 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गुड़ का भाव 46 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 19 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 4,170 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं सात रुपये महंगा हुआ और सप्ताहांत पर 2,885 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी दो रुपये चढ़कर 3,354 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 95 रुपये और चना दाल की 26 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। उड़द दाल 17 रुपये महंगी हुई। मसूर दाल की कीमत 52 रुपये और मूंग दाल की 17 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित