सीतापुर , जनवरी 11 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के हरगांव क्षेत्र में चीनी मिल की छत से गिर कर एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि अवध शुगर मिल डिस्टलरी डिविजन ग्राम सुरजीपlर में रविवार दोपहर डिस्टलरी की छत पर कार्य कर रहे एक मजदूर की गिरने से मृत्यु हो गई। विश्वजीत भारती (22) मिल के आसवाणी डिवीजन में लोहे की टीन की छत पर काम कर रहा था. असावधानी से वह गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी शुगर मिल बी .के. दीक्षित ने बताया कि वह मिल में ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहा था. परिजनों ने अभी किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस घटना की गहराई से छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित