भरतपुर , अगस्त 27 -- राजस्थान में करौली के मंडरायल मार्ग पर बुधवार को चीनी मांझे की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल किशोर शर्मा (40) अपने साथी के साथ मंडरायल से कैलादेवी जा रहे थे। रास्ते में रणगमा तालाब के पास अचानक वह चीनी मांझे की चपेट में आ गये इससे उनकी गर्दन पर कट गयी। कमल किशोर को करौली के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गर्दन में पांच से ज्यादा टांके आये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित