नयी दिल्ली , सितंबर 12 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी का औसत भाव बढ़ गया। वहीं, चावल में गिरावट रही जबकि दालों और खाद्य तेलों के दाम बढ़ गए। गेहूं में टिकाव देखा गया।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर 5,523 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गुड़ भी 36 रुपये महंगा होकर 6,021 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत छह पैसे घटकर 59.92 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 100 रुपये टूटकर 4,072 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं तीन 2,863 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत 24 रुपये बढ़ी।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 70 रुपये और चना दाल की 37 रुपये प्रति क्विंटल उतर गई। मूंग दाल चार रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल 13 रुपये और तुअर दाल 11 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित