नयी दिल्ली , सितंबर 29 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी की औसत कीमत गिर गयी। चीनी के साथ चावल, गेहूं और खाद्य तेल भी सस्ते हुए जबकि दालों की कीमतों में तेजी रही।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 11 रुपये टूटकर 5,155 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं, गुड़ की कीमत 20 रुपये बढ़कर 5,918 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 10 पैसे घटकर 56.07 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 16 रुपये घटकर 4,185 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं नौ रुपये सस्ता हुआ और 2,880 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव 13 रुपये टूट गया।

दाल-दलहनों में तेजी रही। चना दाल की औसत कीमत 20 रुपये और तुअर दाल की 13 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल चार रुपये और मसूर दाल तीन रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल की कीमत पिछले कारोबारी दिवस पर ही पड़ी रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 38 रिंगिट टूटकर 4,629 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.20 प्रतिशत की बढ़त में 68.47 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित