नयी दिल्ली , नवंबर 07 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी के दाम बढ़ गए। चीनी के साथ गेहूं में भी तेजी रही। चावल में नरमी देखी गई, जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 25 रुपये बढ़कर 5,627 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ नौ रुपये महंगा हुआ और 6,015 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 23 पैसे बढ़कर 60.45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 17 रुपये टूटकर 4,376 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। गेहूं 29 रुपये महंगा हुआ और 2,955 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे का भाव भी 45 रुपये बढ़ गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 80 रुपये और चना दाल की 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। मूंग दाल 18 रुपये और उड़द दाल 17 रुपये महंगी हुई। मसूर दाल का भाव 68 रुपये टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित