नयी दिल्ली , अक्टूबर 19 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चीनी की कीमतों में तेजी बनी रही। चीनी के साथ गेहूं और दालों के दाम भी बढ़ गए जबकि चावल में नरमी देखी गई। वहीं, खाद्य तेलों में घट-बढ़ रही।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 28 रुपये बढ़कर 5,416 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ भी 72 रुपये महंगा हुआ और 6,008 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 47 पैसे बढ़कर 58.33 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत सात रुपये घटकर 4,305 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं 36 रुपये महंगा हुआ और 2,927 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 41 रुपये बढ़ गया।

दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 58 रुपये और मूंग दाल की 41 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। मसूर दाल 34 रुपये और चना दाल 31 रुपये महंगी हुई। तुअर दाल में 23 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा नौ रिंगिट चढ़कर 4,775 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.58 प्रतिशत गिरकर 66.74 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 151 रुपये और पाम ऑयल की 45 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। मूंगफली तेल की कीमत 80 रुपये और वनस्पति की 15 रुपये बढ़ गई। सूरजमुखी तेल 11 रुपये और सोया तेल आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित