नयी दिल्ली , अक्टूबर 14 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में चीनी की कीमतों में बुधवार को भी तेजी जारी रही। चीनी के साथ गेहूं और दालों के भाव भी चढ़ गए। चावल में लगभग टिकाव रहा जबकि खाद्य तेलों की कीमतों में घट बढ़ रही।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 48 रुपये बढ़कर 5,308 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ पांच रुपये महंगा हुआ और 5,921 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 4,242 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं नौ रुपये महंगा हुआ और 2,901 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटे का भाव भी तीन रुपये बढ़ गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 43 रुपये और चना दाल की 42 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। मूंग दाल 22 रुपये महंगी हुई। मसूर दाल और उड़द दाल के दाम में 21-21 रुपये की तेजी रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 21 रिंगिट टूटकर 4,679 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.37 प्रतिशत गिरकर 67.77 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित