ऋषिकेश/हरिद्वार , जुलाई 09 -- । उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार को ऋषिकेश-हरिद्वार चिल्ला मार्ग पर बहने वाली बीन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। तेज बहाव के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित