रांची , अप्रैल 26 -- चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026" के सफल, सुव्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण आयोजन के लिए आज रांची स्थित विश्व संवाद केंद्र कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली, जिसमें जमशेदपुर, रांची, पलामू एवं धनबाद से आए कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन को प्रभावी, संगठित एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों का निर्धारण करते हुए आयोजन समिति का विधिवत गठन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सांसद एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के सीईओ डॉ. प्रदीप वर्मा को नियुक्त किया गया है।
समिति के उपाध्यक्ष के रूप में योगेन्द्र तुलस्यान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में सुमित मित्तल की नियुक्ति की गई है, जबकि आशुतोष द्विवेदी एवं तन्मय कुमार झा को समिति का सदस्य बनाया गया है। फिल्म फेस्टिवल के निर्देशक के रूप में नंदकुमार सिंह की नियुक्ति की गई है।
आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निम्न समितियों एवं दायित्वों का भी गठन किया गया है- प्रांत संपर्क समिति: विजय कुमार, विवेक कुमार सिंह, प्रवीण शर्मा, गौतम कुमार सिंह।
मीडिया समन्वय: स्निग्ध कुमार रंजन, परिसर व्यवस्था: रविंद्र कुमार तिवारी, पंजीकरण: प्रेम शर्मा।
फिल्म पूर्वावलोकन समिति: पुलीन मित्रा, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी: अमित कुमार।
कार्यालय व्यवस्था: राजकिशोर, स्मारिका समिति: नवीन सहाय, फिल्म स्क्रीनिंग एवं मास्टर क्लास: विकास कुमार (जमशेदपुर),यातायात व्यवस्था: विकास कुमार (रांची), आवास व्यवस्था: प्रशांत जमुआर,भोजन व्यवस्था: सुधेंद्र चक्रवर्ती, सुरक्षा व्यवस्था: मनोज कुमार, चिकित्सा व्यवस्था: ऋषिराज कुमार, मंच संचालन: प्रज्ञा सिंह।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 26-28 जून तक होने वाले "चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026" को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सार्थक रूप में आयोजित किया जाएगा। यह फिल्म फेस्टिवल झारखंड के नए एवं उभरते फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाजोपयोगी, मूल्याधारित एवं सार्थक सिनेमा को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित